---Advertisement---

रामकृष्णा फाउंडेशन के CSR बैनर तले रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट–7, दुगनी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रामकृष्णा फाउंडेशन के CSR बैनर तले रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : रामकृष्णा फाउंडेशन के CSR बैनर तले तथा एमजीएम अस्पताल के सहयोग से रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट–7, दुगनी परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 544 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़े : रांची के हर चौराहे पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम का क्या है प्लान

रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन, चाईबासा डॉ. सरयू प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमजीएम अस्पताल एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक श्री नकुल कुमार चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सिविल सर्जन ने रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं को देखा एवं रक्तदाताओं से बातचीत भी की।  उन्होंने रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को अभूतपूर्व बताया एवं रक्तदाताओं के लिए किये गए व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रसंशा की। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के कॉरपोरेट लीगल हेड दिनेश पारिख, कॉरपोरेट सेफ्टी हेड नवीण   सिन्हा, रामकृष्णा कास्टिंग लिमिटेड के कॉरपोरेट सेफ्टी हेड संजय कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि मोहन सिन्हा उपस्थित रहे।

शिविर के सफल संचालन में मानव संसाधन प्रमुख रवि राजहंस, सेफ्टी इंचार्ज बासुकी नाथ झा, सेफ्टी ऑफिसर प्रभात कुमार, देवेंद्र विश्वकर्मा, कुणाल श्रीवास्तव, रिषिराज सिंहदेव, जयदेव झांगेल, निहारिका, सरिका, बिदेश गांगुली, दित्य प्रकाश एवं ललन सिंह का विशेष योगदान रहा।

अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा CSR गतिविधियों के अंतर्गत तथा एमजीएम अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस प्रकार के रक्तदान शिविर समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---