सोशल संवाद/डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET PG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा देशभर के करीब 292 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 157 विषयों की परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है।

यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं के एग्जाम पैटर्न में बदलाव: जवाब मिक्स होने पर इवैल्यूएशन नहीं होगा
CUET PG 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता की बात करें तो वे सभी उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है या फिर जो 2026 में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं। CUET PG के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, यानी किसी भी उम्र के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां नए रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
परीक्षा के माध्यम की बात करें तो CUET PG 2026 के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। हालांकि MTech और हायर साइंसेज से जुड़े पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, ह्यूमैनिटीज, साइंस और कॉमन सब्जेक्ट्स के पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। भाषाओं और आचार्य से जुड़े विषयों के पेपर सिलेबस में तय माध्यम के अनुसार होंगे।
CUET PG 2026 के जरिए देश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला मिलेगा, ऐसे में उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।










