---Advertisement---

Gold Price Today: 17 दिसंबर को सोने के दाम गिरे, जानें आज का ताजा भाव

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gold 17

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : 17 दिसंबर की सुबह देश में Gold की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण गोल्ड रेट में नरमी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

यह भी पढे : सरकारी नौकरी : बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग ने 3407 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 37 साल, फीस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव दिख रहा है। Gold का हाजिर भाव 4,277.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

  • दिल्ली:
    22 कैरेट – ₹1,22,840 | 24 कैरेट – ₹1,34,000
  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता:
    22 कैरेट – ₹1,22,690 | 24 कैरेट – ₹1,33,850
  • पुणे और बेंगलुरु:
    22 कैरेट – ₹1,22,690 | 24 कैरेट – ₹1,33,850
  • जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़:
    22 कैरेट – ₹1,22,840 | 24 कैरेट – ₹1,34,000

चांदी की कीमत में भी गिरावट

Gold के साथ-साथ चांदी के दाम भी घटे हैं। बुधवार सुबह चांदी 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 63.02 डॉलर प्रति औंस है।

आगे क्या बढ़ेंगे सोने के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात और रुपये-डॉलर की स्थिति स्थिर रही या रुपया कमजोर हुआ, तो 2026 में सोने की कीमतों में 5% से 16% तक की तेजी देखी जा सकती है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक सोने के दाम करीब 65% बढ़ चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---