---Advertisement---

झारखंड में बढ़ी ठंड और कोहरे की मार, रांची में पारा 5° तक गिरा, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड  : झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रकोप दिखने लगा है, जिसके कारण ठंड और ठिठुरन दोनों में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग ने आगे वाले दिनों में तापमान में और गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी की चेतावनी जारी कर दी साथ ही लोगों को ज्यादा सावधान रहने की अपील भी की है.

यह भी पढे : झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, आज सबसे सर्द दिन

वैसे तो राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 9°-10° बना हुआ है, लेकिन रांची में पारा लुढ़कर 5° तक आ गया है. झारखंड में बढ़ी दिक्कत कुहासे को लेकर है, जिसकी चपेट में राज्य के कुछ जिले आ भी गये हैं. मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम के अनुसार राज्य के 9 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है. इसके कारण सूर्योदय से पहले और सूर्योदय के बाद का समय लोगों के लिए खासा तकलीफदायक साबित हो रहा है। चूंकि दिन में अच्छी-खासी धूप हो रही है, इस कारण लोगों दिन में काफी राहत मिल रही है। राज्य को जो सबसे ज्यादा ठंडे जिलों में रांची, गुमला, खूंटी, डाल्टनगंज, सिमडेगा, हजारीबाग, लोहरदगा, बोकारो और लातेहार हैं जहां 5° से लेकर 9° तक न्यूनतम तापमान चल रहा है. राज्य में अधिकतम तापमान 23° से लेकर 28° तक है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---