---Advertisement---

आमिर खान की 3 इडियट्स के सीक्वल पर लगी मुहर, ‘4 इडियट्स’ नाम से 2026 में शुरू होगी शूटिंग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
आमिर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरें सामने आ रही हैं, जिसके चलते फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसी बीच उनकी सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर बड़ी और पुख्ता जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड में Vidyut Jammwal की धमाकेदार एंट्री, ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर ने मचाई हलचल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से इंतजार किए जा रहे 3 इडियट्स के सीक्वल पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है। सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है और इसे मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी ही डायरेक्ट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग साल 2026 में शुरू की जाएगी। मेकर्स इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि फिल्म की कहानी पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार और भावनात्मक होगी।

फिल्म का फिलहाल एक टेम्पररी वर्किंग टाइटल 4 इडियट्स रखा गया है। हालांकि मेकर्स ने साफ किया है कि यह नाम आगे चलकर बदला भी जा सकता है। इस बार कहानी सिर्फ पहले पार्ट की सीधी अगली कड़ी नहीं होगी, बल्कि इसमें कुछ नए और फ्रेश एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे। खास बात यह है कि कहानी में एक नए मुख्य किरदार यानी “चौथे इडियट” की एंट्री कराई जाएगी, जिसके लिए किसी बड़े सुपरस्टार को कास्ट किए जाने की चर्चा तेज है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की ओरिजिनल कास्ट आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान एक बार फिर दर्शकों को साथ नजर आ सकती है। वहीं “चौथे इडियट” को लेकर सस्पेंस बनाए रखा गया है, जिससे फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो चुका है। साल 2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा था, बल्कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर एक मजबूत सामाजिक संदेश भी दिया था। ऐसे में इसके सीक्वल से दर्शकों को एक बार फिर मनोरंजन के साथ गहरी सोच की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---