Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

AIIMS Bathinda Senior Resident 2025: 163 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹67,000 से अधिक

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Opportunity to get a job in 41 departments of AIIMS
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बठिंडा ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 41 विभागों में 163 खाली पदों को भरा जाएगा। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹67,000 से अधिक मासिक सैलरी मिलेगी, जिससे यह वैकेंसी और भी आकर्षक बन जाती है।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: Rail Coach Factory में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकली; 10वीं पास को मौका, फीस 100 रुपए

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

AIIMS Bathinda में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाएं। यहां होमपेज पर Recruitment या Vacancy लिंक पर क्लिक करें, Senior Resident Recruitment 2025 नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और Apply Online लिंक पर जाकर फॉर्म भरें। आवेदन के समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अगर शुल्क लागू हो तो उसे जमा करें। आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से उनके बायोडाटा के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अगर आवेदनकर्ताओं की संख्या अधिक होगी, तो लिखित परीक्षा भी कराई जा सकती है। इंटरव्यू के समय सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ लाना जरूरी होगा, ताकि आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री (MD, MS या DNB) होना आवश्यक है। अलग-अलग विभागों के लिए योग्यता में थोड़ी भिन्नता हो सकती है, इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। AIIMS Bathinda की यह भर्ती मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एक सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करें और सरकारी नौकरी के इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator