चाबी, पर्स और मोबाइल तो याद रहते हैं, लेकिन वाई-फाई बंद करना अक्सर भूल जाते हैं

फोन आसपास के नेटवर्क खुद-ब-खुद खोजता रहता है, जिससे आपकी पहचान उजागर हो सकती है

इसी स्कैनिंग का फायदा उठाकर हैकर्स नकली वाई-फाई नेटवर्क बना लेते हैं

मॉल, कैफे और स्टेशन का फ्री वाई-फाई डेटा चोरी का आसान रास्ता बन सकता है

पब्लिक नेटवर्क पर लॉगिन करते ही आपकी ऑनलाइन गतिविधियां ट्रैक होने लगती हैं

खुले नेटवर्क पर ईमेल, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स चुराना आसान हो जाता है

वाई-फाई ऑन रहने से आपकी लोकेशन की जानकारी भी बाहर जा सकती है

घर से बाहर निकलते ही वाई-फाई बंद करें, डेटा भी सुरक्षित रहेगा और बैटरी भी बचेगी