सोशल संवाद / जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड और शीतलहरी में हर हर महादेव सेवा संघ समाज के जरूरत मंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण जैसा हृदयस्पर्शी अभियान चला कर मानव सेवा के माध्यम से समाज में लगातार सकारात्मक संदेश पहुंचा रहा. कंबल वितरण की इस कड़ी में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में आज सीतारामडेरा, गौड़ बस्ती, लकड़ी टाल, बाउरी बस्ती, राधा कृष्ण शिव मंदिर परिसर, ग्वाला बस्ती, प्राथमिक विद्यालय नंदनगर, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर (नंदनगर), ब्राह्मण टोला, भुइंयाडीह सहित अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा की गई।

यह भी पढ़े : घाटशिला में सोना देवी विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त संग्रह
इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि शीतलहरी के इस कठिन दौर में असहायों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस सेवा अभियान का मूल उद्देश्य है। बुजुर्गों की सेवा करना केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की सच्ची अभिव्यक्ति है। उन्होंने बताया कि संघ विगत कई वर्षों से बिना रुके, बिना थके मानव सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। कंबल पाकर जरूरतमंदों की आँखों में झलकता सुकून और आशीर्वाद इस सेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हर हर महादेव सेवा संघ का संकल्प है कि ठंड की इस ऋतु में किसी भी जरूरतमंद के बारे में कोई सूचना मिले तब उसको यह अहसास न होने दिया कि वह असहाय है. इसी भावना के साथ यह सेवा अभियान निरंतर जारी है।
सेवा अभियान के दौरान संघ परिवार से जूगुन पांडे, प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार, मनोज हलदर, विकास गुप्ता, पिंटू भिरभरिया, रितिका श्रीवास्तव एवं पिंकी प्रसाद, राखी देवी, कविता देवी, दुलारी देवी, लवली देवी, इंदु देवी, प्रकाश ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार साहू, अजीत कुमार, आयुष दुबे, मनीष कुमार, अनूप तिवारी, अभिषेक मिश्रा, पिंटू पात्रों, अजय पांडे, धीरज सिंह, सुरेश दुबे, सुनीता देवी, शैलेश कुमार सिंह, विभा यदुवंशी, सुनील यादव, उर्मिला देवी, क्रांति मोहंती, पवन कुमार, मधुसूदन सवैया, शुभम काय्ब्रत, बलराम सिंह, शंकर खांड्यान्न, दशरथ गोप, विष्णु गोप, संतोष बाउरी, विजय बाउरी, राज बाउरी, मनीष बाउरी एवं अन्य स्थानीय सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ।










