---Advertisement---

बर्फीली हवाएं, कोहरा.. शीतलहर से ठिठुर रहा झारखंड, गुमला का तापमान पहुंचा 4°C

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand shivering in cold wave बर्फीली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में बर्फीली शीतलहर का कहर जारी है. हिमालय से आ रही कांकनी हवा शीतलहर के रूप में लोगों का हाल बेहाल कर रखी है. आलम यह है कि आश्रय घर में लोगों की भीड़ लगी हुई है, सारे के सारे बेड फूल हैं. जिस कारण रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे भी इस कड़ाके की ठंड में लोग सोने को मजबूर हैं. रांची मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें: Sonari सिद्धू-कान्हू बस्ती में कंबल वितरण, विधायक सरयू राय के सहयोग से 100 जरूरतमंदों को राहत

हवाएं चल रही हैं बर्फीली

मौसम का हाल ऐसा है कि अगर थोड़ी सी भी बर्फीली हवा शरीर में लग जाए, तो शरीर का वह हिस्सा एकदम सुन महसूस होता है. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे कम तापमान गुमला का 4 डिग्री दर्ज किया गया. यहां पर तो आलम यह है कि घर से निकलने के पहले लोग सौ बार सोच रहे हैं. शाम के 4-5 बजते यहां का माहौल एकदम शांत हो जा रहा है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---