---Advertisement---

चार साहिबजादों की शहादत पर नगर कीर्तन, “जो बोले सो निहाल” से गूंजा क्षेत्र

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Nagar Kirtan on the martyrdom of the four Sahibzadas चार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चार साहिबजादों की शहीदी दिहाड़ा के पावन अवसर पर गुरुवार को रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान सिख पंथ के इतिहास में अमर शहादत के प्रतीक वीर बाल साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर गुरु यश का गुणगान किया, वहीं “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें: आरक्षण में बड़ा बदलाव, रांची में इस बार पिछड़ा वर्ग की सीटें बंटीं

नगर कीर्तन रिफ्यूजी कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आरडी टाटा गोलचक्कर तक पहुंचा और पुनः गुरुद्वारा परिसर लौटकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस आयोजन में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान गुरप्रीत सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वीर बाल दिवस कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक कुलवंत सिंह बंटी समेत बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में गुरचरण सिंह, मंजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरजीत गंभीर, शरणपाल सिंह के साथ स्त्री सत्संग सभा और सिख नौजवान सभा का अहम योगदान रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---