---Advertisement---

सोनारी दोमुहानी में 5.18 करोड़ की लागत से बने पार्क का सरयू राय व बिद्युत महतो ने किया उद्घाटन

By Aditi Pandey

Published :

Follow
सोनारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिद्युत वरण महतो ने सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र में पार्क व पार्किंग का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस पार्क का निर्माण 5 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से लगभग 30 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: अब मानगो के लोग कर सकेंगे 5 रुपए में भोजन, सरयू राय ने किया ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत भोजन’ का शुभारंभ

उद्घाटन के दौरान सरयू राय ने बताया कि इस पार्क का निर्माण कार्य वर्ष 2017-18 में उनके जमशेदपुर पश्चिम से विधायक रहने के दौरान शुरू हुआ था। निर्माण लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन वर्ष 2019 में विधानसभा क्षेत्र बदलने के बाद पार्क की उपेक्षा हुई और कार्य वर्षों तक रुका रहा। इस दौरान पार्क झाड़ियों में तब्दील हो गया और कई संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

जमशेदपुर पश्चिम से पुनः विधायक बनने के बाद सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस का ध्यान इस ओर दिलाया और टूटी-फूटी संरचनाओं की मरम्मत विधायक निधि से कराई। उन्होंने बताया कि पार्क के निर्माण में 15वें वित्त आयोग के साथ-साथ विधायक निधि का भी योगदान रहा है।

सरयू राय ने कहा कि पार्क का लोकार्पण हो चुका है और रंग-बिरंगी रोशनी व फव्वारे इसे आकर्षक बनाते हैं, लेकिन इसका स्थायी लाभ तभी मिलेगा जब रख-रखाव की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में बने कई पार्कों का सही रख-रखाव नहीं होने के कारण बार-बार सरकारी धन खर्च करना पड़ता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि जमशेदपुर अक्षेस को जुस्को की तर्ज पर पार्क एंड गार्डन के लिए अलग विभाग बनाना चाहिए और बजट में इसका प्रावधान करना चाहिए। साथ ही पार्कों से राजस्व अर्जित करने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। यदि अक्षेस स्वयं रख-रखाव नहीं कर सकता तो नियमों के तहत किसी एजेंसी को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, ताकि लोग नियमित रूप से यहां टहलने और मनोरंजन के लिए आ सकें।

उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी, एनडीए कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---