---Advertisement---

IIT Roorkee ने JEE Advanced 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया, परीक्षा 17 मई, रजिस्ट्रेशन अप्रैल में

By Aditi Pandey

Published :

Follow
IIT Roorkee releases full schedule for JEE Advanced 2026

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: IIT Roorkee ने JEE Advanced 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो उन लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है जो IIT में बीटेक और अन्य अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026, रविवार को होगा और यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे पेपर-1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। दोनों पेपर देना अनिवार्य है, क्योंकि केवल एक पेपर देने वाले उम्मीदवार रैंकिंग में शामिल नहीं होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: CUET UG 2026: मई में होगी परीक्षा, आवेदन से पहले दस्तावेज अपडेट करने की NTA की सलाह

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 में शुरू होगी। JEE Main 2026 में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार 23 अप्रैल सुबह 10 बजे से 2 मई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, विदेशी नागरिक, OCI और PIO उम्मीदवार 6 अप्रैल से 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क का भुगतान 4 मई 2026 रात 11:59 बजे तक अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन अमान्य माना जाएगा।

एडमिट कार्ड 11 मई 2026 सुबह 10 बजे से डाउनलोड करना शुरू होगा। उम्मीदवार 17 मई दोपहर 2:30 बजे तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रखें।

JEE Advanced में केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो JEE Main 2026 में टॉप 2.5 लाख रैंक में होंगे। JEE Main 2026 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दो सत्रों में किया जाएगा पहला सत्र 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक और दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक। दोनों सत्रों के परिणामों के आधार पर JEE Advanced के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।

अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है, इसलिए उन्हें सभी तारीखों और निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---