Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी होने में देरी, IIT गुवाहाटी ने नई डेट का नोटिफिकेशन जारी किया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
GATE 2026 admit card release delayed
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है। IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को स्थगित कर दिया है। पहले यह एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 को जारी होना था, लेकिन अब इसमें देरी की गई है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे IITG की ऑफिशियल वेबसाइट iitg.ac.in पर समय-समय पर नोटिफिकेशन और अपडेट्स को चेक करें।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव, नई डेट जल्द जारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जिन छात्रों ने GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का लाभ उठा सकते हैं। IIT गुवाहाटी ने प्रैक्टिस के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी जारी किया है। GATE 2026 की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को IITG की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उनका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे PDF के रूप में डाउनलोड और प्रिंट कर लेना चाहिए। डाउनलोड करने से पहले नाम, रोल नंबर, परीक्षा सेंटर और परीक्षा तिथि की सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें।

अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, जैसे नाम, फोटो, साइन या परीक्षा सेंटर की जानकारी, तो कैंडिडेट्स IITG की वेबसाइट के Help Desk या Contact Us सेक्शन के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए Enrollment ID, नाम, पेपर कोड और गलती का विवरण ई‑मेल में भेजना होगा। सभी अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator