---Advertisement---

प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की जन सुनवाई, आम नागरिकों की समस्याओं को मिला सीधा मंच

By Aditi Pandey

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/नई दिल्ली : सेवा ही संगठन भाजपा का पहला कर्तव्य है” इसी भावना को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसेवा और जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक विस्तृत जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने स्वयं उपस्थित रहकर राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएँ विस्तारपूर्वक सुनीं और समस्याओं को त्वरित समाधान करने का प्रयास किया।

ये भी पढे : PM Kisan की 22वीं किस्त का इंतजार, फरवरी 2026 में आने की जताई जा रही उम्मीद

दिल्ली भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के अनुसार आज कुल 38 विभिन्न समस्याओं को लेकर सुनवाई हुई। जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली आपूर्ति, जल संकट, सीवर जाम, क्षतिग्रस्त सड़कों, साफ-सफाई की बदहाल स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में देरी, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, राशन कार्ड एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं। नागरिकों ने लंबे समय से लंबित समस्याओं को सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष रखकर समाधान की उम्मीद जताई।

हर्ष मल्होत्रा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संवाद किया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें लिखित रूप में संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन का मूल आधार सेवा और समर्पण है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए सतत रूप से कार्य करने वाला संगठन है। “सेवा ही संगठन भाजपा का पहला कर्तव्य है और इसी संकल्प के साथ हम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

मल्होत्रा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि जनसेवा का मूल भाव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार और संगठन जनता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं और जन सुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात सीधे नेतृत्व तक पहुँचाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।जनसुनवाई कि आयोजन प्रत्येक सप्ताह दिल्ली भाजपा का सहयोग प्रकोष्ठ करता है और आज की सुनवाई का संचालन प्रकोष्ठ प्रमुख श्री गुलशन विरमानी ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---