---Advertisement---

APK File से फोन हैक होने का खतरा: जानें क्या है सच्चाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
APK File

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आज के समय में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग, सोशल मीडिया, ऑफिस का काम और निजी फोटो-वीडियो सब कुछ मोबाइल में सेव रहता है। ऐसे में अगर फोन की सुरक्षा में थोड़ी भी चूक हो जाए, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। कई बार यह खतरा एक छोटी-सी APK फाइल से शुरू होता है, जिसे लोग बिना सोचे-समझे डाउनलोड कर लेते हैं।

यह भी पढे : यह WhatsApp फीचर खतरनाक है ! यह पलक झपकते ही आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है

APK File क्या होती है? APK File Kya Hai

APK का पूरा नाम Android Package Kit होता है। यह एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है। जैसे कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए .exe फाइल होती है, वैसे ही मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने के लिए APK फाइल का इस्तेमाल होता है।
जब आप Google Play Store से कोई ऐप डाउनलोड करते हैं, तो वह भी APK फाइल के ज़रिए ही इंस्टॉल होता है, लेकिन Play Store पहले उस ऐप की सुरक्षा जांच करता है।

लोग APK File क्यों डाउनलोड करते हैं?

अक्सर लोग APK फाइल इसलिए डाउनलोड करते हैं क्योंकि:

  • ऐप Play Store पर उपलब्ध नहीं होता
  • ऐप का पुराना या नया वर्ज़न चाहिए
  • पेड ऐप को फ्री में इस्तेमाल करना चाहते हैं
  • नए फीचर्स जल्दी ट्राय करना चाहते हैं

यहीं से खतरे की शुरुआत होती है, क्योंकि Play Store के बाहर से डाउनलोड की गई APK फाइल्स पर गूगल की सुरक्षा जांच नहीं होती।

APK File से क्या नुकसान हो सकता है?

हर APK फाइल खतरनाक नहीं होती, लेकिन अनजान या गैर-भरोसेमंद स्रोत से आई फाइल में मैलवेयर या स्पाइवेयर छिपा हो सकता है। इससे:

  • बैंक अकाउंट की जानकारी चोरी हो सकती है
  • OTP और पासवर्ड लीक हो सकते हैं
  • फोटो-वीडियो बाहर भेजे जा सकते हैं
  • फोन खुद-ब-खुद महंगे SMS भेज सकता है
  • कैमरा और माइक्रोफोन बिना अनुमति चालू हो सकता है

APK File से कैसे रहें सुरक्षित?

अगर आप फोन में APK इंस्टॉल करते हैं, तो “Install Unknown Apps” या “Unknown Sources” की परमिशन मांगी जाती है। इसे लंबे समय तक ऑन रखना खतरनाक हो सकता है।
सुरक्षित रहने के लिए:

  • APK केवल भरोसेमंद वेबसाइट से ही डाउनलोड करें
  • इंस्टॉल के बाद Unknown Sources तुरंत बंद करें
  • फोन में अच्छा एंटीवायरस ऐप रखें
  • ऐप की परमिशन ध्यान से पढ़ें
  • अनजान ऐप दिखे तो तुरंत डिलीट करें

MOD APK और Cracked App क्यों हैं खतरनाक?

अक्सर लोग फ्री चीज़ों के लालच में “MOD APK” या “Cracked App” सर्च करने लगते हैं। ये ऐप दिखने में असली जैसे होते हैं, लेकिन इन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने बदला होता है। ऐसे ऐप्स के अंदर छिपा कोड आपकी निजी जानकारी चुराने का काम करता है।

Install Unknown Apps की परमिशन देना क्यों है रिस्की?

एंड्रॉयड फोन में यह एक सुरक्षा फीचर होता है, जो बाहर की फाइलों को रोकता है। जब आप इस परमिशन को ऑन करके भूल जाते हैं, तो यह वैसा ही है जैसे घर का दरवाज़ा खुला छोड़ देना। इसके बाद कोई भी वेबसाइट आपके फोन में वायरस या खतरनाक ऐप भेज सकती है।

APK फाइल अपने आप में गलत नहीं होती, लेकिन गलत जगह से डाउनलोड करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। सुरक्षित रहने के लिए हमेशा Play Store से ऐप डाउनलोड करें और अनजान APK फाइल से दूरी बनाए रखें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---