---Advertisement---

विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर टाटानगर से बड़ौदा घाट तक सड़क के उन्नयन के लिए 4.17 करोड़ की मिली मंजूरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
संजीव सरदार टाटानगर–बड़ौदा घाट सड़क उन्नयन को 4.17 करोड़ मंजूर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक 2.85 किलोमीटर लंबी सड़क के उन्नयन को हरी झंडी. पथ प्रमंडल जमशेदपुर को 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई. इससे जर्जर सड़क से राहत मिलेगी और लाखों लोगों को लाभ होगा.

यह भी पढ़े : ममता बोलीं– मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव:मुझे छेड़ोगे तो छोड़ूंगी नहीं

यह सड़क टाटानगर से जमशेदपुर-हाता मार्ग, बागबेड़ा कॉलोनी होते हुए बड़ौदा घाट को जोड़ती है. वर्तमान में जर्जर हालत से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी. उन्नयन से राइडिंग क्वालिटी सुधरेगी और आवागमन आसान बनेगा.

विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इसकी मंजूरी दिलाई. सीएम ने खुद योजना को मंजूर किया. सरदार ने कहा, “पोटका क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता है. यह सड़क लाखों की जीवनरेखा बनेगी. अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.”

उन्होंने जोड़ा कि हेमंत सोरेन सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. आम जनता की जरूरतों पर ठोस फैसले ले रही सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---