---Advertisement---

झारखंड पेसा नियमावली पर बवाल, सूर्य सिंह बेसरा ने विधानसभा परिसर में फाड़ी कॉपी

By Tamishree Mukherjee

Updated On:

Follow
PESA Rules; Surya Singh Besra

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड में पेसा कानून के तहत बनाई गई नई नियमावली को लेकर आदिवासी संगठनों और नेताओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने विधानसभा परिसर में पेसा नियमावली की कॉपी फाड़कर जोरदार विरोध दर्ज कराया. खास बात यह रही कि वे अपने साथ छत्तीसगढ़ की पेसा नियमावली की प्रति भी लेकर पहुंचे थे और दोनों की तुलना करते हुए झारखंड सरकार पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़े : आदित्यपुर में Netaji Subhash Medical College का उद्घाटन, Jharkhand को मिला नया मेडिकल एजुकेशन हब

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में लागू की जा रही नई पेसा नियमावली में ग्राम प्रधानों की शक्तियों को लगभग खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसके उलट पंचायत व्यवस्था को जरूरत से ज्यादा मजबूत किया गया है, जो पेसा कानून की मूल भावना के खिलाफ है. बेसरा ने कहा कि पेसा कानून का मकसद ग्राम सभा और पारंपरिक ग्राम प्रधानों को सशक्त बनाना था, लेकिन नई नियमावली ठीक इसके उलट काम कर रही है.

उनका आरोप है कि सरकार आदिवासी स्वशासन की परंपरा को नजरअंदाज कर रही है और इससे आदिवासी समाज को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---