---Advertisement---

डीएवी पब्लिक स्कूल, बोलानी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 72 यूनिट रक्त संग्रह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डीएवी पब्लिक स्कूल, बोलानी में रक्तदान शिविर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट–संजय सिन्हा): बड़बिल-बोलानी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बीते शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस क्लब एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी लौह अयस्क खदान के आनंद कुमार, सीजीएम (मेंटेनेंस) उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर बिजली टैरिफ में वृद्धि की दर का प्रस्ताव अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण-विजय आनंद मूनका

वहीं अतिथि के रूप में हृषिकेश बारीक, एजीएम (मेंटेनेंस) तथा संजीव कुमार, एजीएम (सिविल विभाग) सह प्रभारी सीएसआर उपस्थित थे। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या राजश्री महापात्रा द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि दान किया गया रक्त किसी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की मदद करना है।

इस शिविर में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं वरिष्ठ छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान से पूर्व सभी दाताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन स्तर एवं रक्तचाप मापा गया। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को फल, जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया।

साथ ही प्रत्येक रक्तदाता को प्रशंसा प्रमाण-पत्र, सदस्यता पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक को सौंप दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे मानवतावादी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---