---Advertisement---

जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष बने संजीव सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष के रूप में  संजीव सिन्हा  के मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

यह भी पढे : सरकारी काम से पहले जान लें: जमशेदपुर में चार दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा आप पर जताया गया विश्वास आपके लंबे संगठनात्मक अनुभव, निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। आपने सदैव समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहे हैं।

पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ कार्य करेगा। आपका मार्गदर्शन न केवल संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेगा, बल्कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अमरप्रीत सिंह काले ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन हेतु आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---