---Advertisement---

नगर निकाय चुनाव: एक ही बैलेट बॉक्स में पड़ेगा पार्षद-मेयर का वोट, मतदाताओं को दिए जाएंगे अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Municipal elections votes will be in ballot बैलेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची: बैलेट पेपर के जरिए इस बार हो रहे नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को एक ही बैलेट बॉक्स में पार्षद और मेयर का वोट देना होगा. हालांकि इसके लिए पार्षद और मेयर के लिए दो अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर मतदाताओं को मिलेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आरओ और एआरओ को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें: श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति ने किया असंगठित क्षेत्र के 150 से ज्यादा श्रमिकों का सम्मान

दो रंगों के बैलेट पेपर से डाला जाएगा मत

इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में 16 जनवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दिनभर चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार संचालित कराने की जानकारी दी जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को 50-50 चुनाव चिन्ह जारी करते हुए नोमिनेशन के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने का निर्देश दिया है.

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त बैलेट बॉक्स रहेगा, जिसमें मत देने का काम होगा. उन्होंने कहा कि बैलेट बॉक्स की रंगाई और मरम्मती का काम जिला स्तर पर की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि मेयर का बैलेट पेपर पिंक रंग का होगा. जबकि वार्ड पार्षद के लिए बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा.

चुनाव परिणाम आने में होगी देरी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक ही बैलेट बॉक्स में पार्षद और मेयर का वोट डालने के निर्णय से कॉउटिंग में अत्यधिक विलंब होने की संभावना बढ़ गई है. कांउटिंग के वक्त सभी बैलेट बॉक्स से दोनों पद के लिए मिलने वाले बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जाएगा. हालांकि, दो अलग-अलग रंग में बैलेट पेपर होने से छांटने में आसानी होगी. इसके बावजूद कॉउटिंग में स्वभाविक रूप से देरी होने के कारण चुनाव परिणाम आने में वक्त लगेगा. बहरहाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद चुनाव की घोषणा इस महीने के अंत तक होने की संभावना है.

गौरतलब है कि राज्य में 48 नगर निकायों का चुनाव कराने के लिए वार्ड पार्षद और मेयर/अध्यक्ष के पदों का आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जाहिर तौर पर प्रशिक्षण उपरांत आयोग एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद चुनाव की घोषणा करने की प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम होगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---