---Advertisement---

Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग का 43 में निधन, दिल का दौरा कारण; सुबह दिल्ली में मृत पाए गए

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Indian Idol 3 winner Prashant Tamang dies

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मनोरंजन जगत को एक बेहद दुखद खबर ने झकझोर दिया है। प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग, जिन्हें Indian Idol सीजन 3 (2007) का विजेता बनकर राष्ट्रीय पहचान मिली थी, 43 वर्ष की उम्र में हम सबको छोड़ गए। उनका निधन दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) होने के बाद रविवार को नई दिल्ली स्थित घर में हुआ, जहां उन्हें मृत पाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt बनीं Yami Gautam की फैन, ‘Haq’ की परफॉर्मेंस को बताया ‘क्वीन’ जैसी

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के मूल निवासी प्रशांत तमांग ने Indian Idol 3 जीतकर संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई थी और बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा। वह पाताल लोक 2 जैसी वेब सीरीज़ में विलेन के रूप में भी नजर आ चुके हैं, जहां उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।

प्रशांत अपने पीछे पत्नी गीता थापा और एक छोटी बेटी एरिया छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से फैंस, साथी कलाकार और संगीत प्रेमी गहरे शोक में हैं। मनोरंजन जगत इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त कर रहा है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की बाढ़ आ गई है। उनकी आवाज़ और संघर्ष की प्रेरक कहानी हमेशा याद रखी जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---