सोशल संवाद / डेस्क : एक्ट्रेस Kriti Sanon की बहन Nupur Sanon और फेमस सिंगर Stebin Ben अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 11 जनवरी को शादी की और अपनी वेडिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की। पहले नुपुर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन वेडिंग की, जिसकी व्हाइट वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।

यह भी पढे : उदयपुर में नूपुर और स्टेबिन के प्री-वेडिंग फंक्शन में कृति सेनन का धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
हिंदू रीति-रिवाजों से भी हुई शादी
इसके बाद कपल ने हिंदू रिवाज़ों के साथ भी शादी की। यह शादी उदयपुर में हुई, जहां नुपुर लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि स्टेबिन सफेद शेरवानी में दिखे। शादी के वीडियो में स्टेबिन बारात में जमकर डांस करते नजर आए। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश दिखाई दिए।

9 जनवरी से शुरू हुईं शादी की रस्में
नुपुर और स्टेबिन की शादी की रस्में 9 जनवरी से शुरू हो गई थीं। मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। संगीत में कृति सेनन ने अपनी बहन के साथ जमकर डांस किया। कृति का वन-स्ट्रैप लहंगा लुक काफी चर्चा में रहा।
शादी में पहुंचे ये सितारे
व्हाइट वेडिंग में नुपुर ने सफेद गाउन और स्टेबिन ने व्हाइट टक्सीडो पहना था। कृति स्काई ब्लू वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं। शादी में कबीर बहिया, मौनी रॉय और दिशा पटानी जैसे सितारे भी शामिल हुए।
बताया जाता है कि नुपुर और स्टेबिन की मुलाकात प्रोफेशनल तौर पर हुई थी, जो दोस्ती से होते हुए प्यार में बदल गई।










