सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड एक्टर Veer Pahariya इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले तक उनका नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा हुआ था। दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट भी शेयर किए जाते थे।

यह भी पढे : Kriti Sanon की बहन Nupur Sanon ने Stebin Ben से रचाई शादी, वीडियो वायरल
लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वीर और तारा का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इसी बीच वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर एक cryptic post शेयर किया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
वीर पहाड़िया का cryptic पोस्ट
वीर ने हाल ही में अपने एड शूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा,
“वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता ज़रूर है।” इस कैप्शन के बाद से फैंस अंदाजा लगाने लगे हैं कि यह पोस्ट उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हो सकता है। कमेंट सेक्शन में लोग लगातार वीर को सपोर्ट कर रहे हैं।
फैंस ने की पैचअप की अपील
कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे वीर और तारा को फिर से साथ देखना चाहते हैं। कुछ यूजर्स ने दोनों को “परफेक्ट कपल” तक बता दिया।
AP Dhillon Concert से जुड़ा विवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर और तारा के रिश्ते में दरार AP Dhillon के कॉन्सर्ट के बाद आई। उस दौरान तारा और एपी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, दोनों ने इसे पेड पीआर बताया था।










