---Advertisement---

PDS दुकानदारों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, समस्याओं का हो समाधान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
PDS shopkeepers demonstrated in front of the Deputy Commissioner office

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों को समय पर राशन उपलब्ध कराने एवं बकाया कमीशन के भुगतान की मांग को लेकर फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के बैनर तले दुकानदारों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक, राज्यपाल को सौंपा प्रारूप

एसोसिएशन का आरोप है कि एफसीआई द्वारा समय पर SFC गोदामों में राशन नहीं पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के कई प्रखंडों में जनवरी 2026 का खाद्यान्न अब तक डीएसडी के माध्यम से जनवितरण प्रणाली दुकानों तक नहीं पहुंच सका है। इससे लाभुकों के बीच राशन वितरण प्रभावित हो रहा है और त्योहार के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीलरों ने बताया कि पहले बर्मामाइंस एफसीआई एवं चाकुलिया एफसीआई से राशन का उठाव किया जाता था, लेकिन वर्तमान में सरायकेला–खरसावां एफसीआई से उठाव किया जा रहा है। दूरी बढ़ने और अव्यवस्था के कारण पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने बकाया कमीशन भुगतान का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। डीलरों का कहना है कि जिले के कई प्रखंडों में NFSA के तहत अगस्त 2025 से अक्टूबर 2025 तक का कमीशन अब तक लंबित है।

वहीं दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तथा दिसंबर 2025 तक का कमीशन भी नहीं दिया गया है। इसके अलावा ग्रीन कार्ड के अंतर्गत वितरण पर दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक का कमीशन बकाया है, जिसमें से केवल 11 माह का भुगतान हुआ है, जबकि 14 माह का कमीशन अब भी लंबित है। लगातार बकाया भुगतान के कारण दुकानदारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एफसीआई से समय पर SFC गोदामों में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जनवरी 2026 का खाद्यान्न शीघ्र दुकानों तक पहुंचाया जाए, तथा सभी लंबित कमीशन का अविलंब भुगतान किया जाए, ताकि दुकानदार और लाभुक दोनों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---