---Advertisement---

Vadh 2 Trailer: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, कत्ल-खून और रहस्य से भरपूर कहानी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Vadh 2

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : साल 2022 में रिलीज हुई चर्चित थ्रिलर फिल्म ‘Vadh’ के बाद अब इसके सीक्वल ‘Vadh 2’ का ट्रेलर आखिरकार 27 जनवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी एक बार फिर गंभीर और रहस्यमयी कहानी के साथ दर्शकों के सामने लौट रही है। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

ये भी पढे : ‘Dhurandhar’ एक्टर Nadeem Khan गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी

Vadh 2’ का ट्रेलर सस्पेंस, इमोशन और थ्रिल से भरपूर नजर आता है, लेकिन सबसे खास बात यह है कि इसमें आखिरी तक यह साफ नहीं किया गया कि असली कातिल कौन है।

रहस्य और इमोशनल टकराव से भरा है Vadh 2 का ट्रेलर

‘Vadh 2’ का ट्रेलर गहरे भावनात्मक संघर्ष और नैतिक उलझनों को दर्शाता है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के किरदार इस बार भी कहानी की आत्मा नजर आते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नीना गुप्ता किसी गंभीर मामले में जेल में बंद हैं और संजय मिश्रा उन्हें बाहर निकालने के लिए हर हद पार करने को तैयार दिखते हैं।

संजय मिश्रा का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्या है, जिससे वह नीना गुप्ता को बचाने की कोशिश करते है यह सवाल पूरे ट्रेलर में सस्पेंस बनाए रखता है। फिल्म का माहौल गंभीर, डार्क और रहस्यमयी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का संकेत देता है।

बड़ी स्टारकास्ट के साथ दमदार प्रोडक्शन

‘Vadh 2’ को जसपाल सिंह संधू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट इसे और भी मजबूत बनाती है और ट्रेलर में सभी कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस प्रभावशाली दिखती है।

क्या है Vadh 2 की कहानी?

‘Vadh 2’ को साल 2022 में आई ‘Vadh’ का स्पिरिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी कहानी पूरी तरह नई है। फिल्म पहली पार्ट की फिलॉसफी और इमोशनल गहराई को आगे बढ़ाते हुए एक नई मिस्ट्री पेश करती है।

निर्माताओं के अनुसार, ‘Vadh 2’ एक ऐसी कहानी है, जहां सही और गलत की रेखा साफ नजर नहीं आती। फिल्म दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करेगी कि हालात इंसान को कहां तक ले जा सकते हैं।

डायरेक्टर ने क्या कहा?

फिल्म के राइटर-डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू का कहना है कि ‘Vadh 2’ को इस तरह तैयार किया गया है कि दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री का अनुभव मिले। ट्रेलर फिल्म की उस दुनिया की झलक देता है, जहां सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं होती और हर किरदार अपने भीतर एक रहस्य छिपाए होता है।

कब रिलीज होगी Vadh 2?

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘Vadh 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को मिले शुरुआती रिएक्शन से साफ है कि यह फिल्म थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास साबित हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट