---Advertisement---

झारखंड निकाय चुनाव 2026: नामांकन प्रक्रिया शुरू, धनबाद में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भरा पर्चा

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड में निकाय चुनाव (Nikay Chunav 2026) के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहले दिन धनबाद नगर निगम से पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने एक बार फिर मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढे : जमशेदपुर में पुलिस अपराधी मुठभेड़, कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन बदमाश घायल

राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि कई निकायों में पहले दिन नामांकन का खाता तक नहीं खुल सका।

चतरा और गढ़वा में हुआ नामांकन

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन केवल एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया। वहीं, गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता राजेश कुमार देव उर्फ राजू सिंह की पत्नी सुधा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

कई जिलों में पहले दिन सन्नाटा

पलामू जिले के सभी पांच नगर निकायों में पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं हुआ। इसके अलावा चास, रामगढ़, गुमला, साहिबगंज, पाकुड़, लोहरदगा, लातेहार नगर पंचायत और बुंडू नगर पंचायत सहित कई निकायों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।

इसी तरह चाईबासा, चक्रधरपुर और सरायकेला-खरसावां जिला के निकायों में भी पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के पास चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन जमा हो रहे हैं।

इन आवेदनों के आधार पर वार्ड पार्षद से लेकर मेयर पद तक के दावेदारों पर विचार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष की अनुशंसा के बाद ही पार्टी की ओर से उम्मीदवारों को अधिकृत किया जाएगा। चयनित प्रत्याशियों को पार्टी और कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---