---Advertisement---

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अब मिलेगी 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में कुल 31 एजेंडों को स्वीकृति दी गई.बैठक में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा, औद्योगिक विकास, पर्यटन और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए, जिन्हें राज्य के विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है.

ये भी पढे : प्रयागराज विवाद पर नरमी के संकेत, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से माफी को तैयार मेला प्रशासन

महिला रोजगार योजना को मिली नई रफ्तार :

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से दो लाख रुपये तक की सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग के माध्यम से जानकारी दी कि जिन महिलाओं ने पहले दी गई 10 हजार रुपये की सहायता राशि का सही उपयोग कर स्वरोजगार शुरू किया है, उन्हें आगे अतिरिक्त आर्थिक सहयोग दिया जाएगा.

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि हुई दोगुनीः

वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की राशि बढ़ा दी गई है. अब कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों को 1200 रुपये, कक्षा 5 से 6 को 2400 रुपये, कक्षा 7 से 10 को 3600 रुपये और कक्षा 1 से 10 तक के छात्रावासी छात्रों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---