सोशल संवाद / डेस्क : सोशल मीडिया पर सुबह-सुबह सनसनी फैल गई, जब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया। फैंस ने इसे लेकर कई अटकलें लगाई। कुछ लोगों ने माना कि कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया, जबकि कुछ ने कहा कि अकाउंट हैक हो गया है।

यह भी पढे : T20 वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान का सस्पेंस, भारत से मैच बहिष्कार पर सरकार लेगी अंतिम फैसला
अकाउंट कुछ घंटों में फिर से हुआ एक्टिव
कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया। इस खबर से उनके फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि, अब तक न विराट कोहली ने और न ही उनकी टीम ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान दिया है।
तकनीकी समस्या या हैक?
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट गायब होने का कारण तकनीकी समस्या, कोहली द्वारा स्वयं अकाउंट हटाना, या हैकिंग था।
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे विराट
इस दौरान विराट कोहली के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल सक्रिय थे। वहीं, विराट के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शुक्रवार सुबह अचानक गायब हो गया था।
विराट कोहली के फॉलोअर्स
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके करीब 27 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अकाउंट अचानक गायब होने से फैंस में चिंता फैल गई थी।
विराट की शानदार फॉर्म
37 वर्षीय कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर लंदन लौटे हैं। वह आगामी IPL 2026 में RCB की ओर से खेलते नजर आएंगे।
विराट कोहली ने चार महीने के ब्रेक के बाद अक्टूबर में मैदान पर वापसी की और 9 वनडे मैचों में 616 रन, जिसमें तीन शतक शामिल हैं, बनाए। इस दौरान वह ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में कुछ समय के लिए नंबर-1 भी बने थे।










