---Advertisement---

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड 2026 एडमिट कार्ड जारी, नियमित छात्र स्कूल से प्राप्त करें

By Aditi Pandey

Published :

Follow
CBSE 10th-12th Board 2026 Admit Card Released

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: JAC Board Exam 2026: झारखंड में आज से शुरू हुई मैट्रिक और इंटर परीक्षा, 4.23 लाख परीक्षार्थी शामिल

नियमित छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा ही दिया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल या अधिकृत अधिकारी परीक्षा संगम पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे। छात्रों को खुद CBSE वेबसाइट से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

प्राइवेट उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर या पिछले रोल नंबर से लॉगिन करना होगा। डाउनलोड करने के बाद विवरण जांचकर प्रिंट आउट रखना जरूरी है।

एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और पता, विषय कोड, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश होते हैं। छात्रों को हर परीक्षा के दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---