---Advertisement---

बिहार में ASI से सिपाही तक भर्तियां, परीक्षा तिथि और रिजल्ट जारी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Recruitment from ASI to constable in Bihar

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिहार में इस समय सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छे मौके सामने आए हैं। सिपाही से लेकर ASI और अन्य पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया तेज हो गई है। कहीं आवेदन शुरू हो चुके हैं, तो कहीं परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख तय कर दी गई है। वहीं, वन क्षेत्र पदाधिकारी का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 28,740 सरकारी नौकरियां

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने रेडियो शाखा में सहायक अवर निरीक्षक के 462 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 4 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 4 मार्च तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता बीएससी (भौतिकी के साथ) तय की गई है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूरी होगी।

उधर, बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 27 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद के लिए 24 से 27 फरवरी तक साक्षात्कार होंगे, जिनके प्रवेश पत्र 14 फरवरी को जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, वन क्षेत्र पदाधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें 24 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, केंद्रीय चयन पर्षद ने विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों के लिए 6 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। कुल मिलाकर, बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय बेहद अहम है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---