---Advertisement---

देश में मिलावटखोरी सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट: संसद में राघव चड्ढा का दावा, कड़े कदमों की मांग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Adulteration is the biggest health crisis in the country राघव चड्ढा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट को बड़ा स्वास्थ्य खतरा बताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में शुद्धता के नाम पर ऐसे उत्पाद बेचे जा रहे हैं जिनमें हानिकारक रसायन और असुरक्षित तत्व पाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में भाजपा के वाई. खेमचंद सिंह बने नए मुख्यमंत्री, नेमचा किपगेन उपमुख्यमंत्री

चड्ढा ने आरोप लगाया कि दूध, मसाले, खाने का तेल, पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थों में मिलावट और भ्रामक दावे आम हो चुके हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अलग-अलग खाद्य पदार्थों में हानिकारक रसायनों और मिलावटी तत्वों के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आती रही हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं। संसद में उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न जांचों के आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में खाद्य नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरते। मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण लोगों के बीमार पड़ने और अस्पताल पहुंचने के मामले भी सामने आते रहे हैं।

राघव चड्ढा ने यह मुद्दा भी उठाया कि कुछ भारतीय खाद्य उत्पादों को विदेशों में गुणवत्ता संबंधी कारणों से प्रतिबंध का सामना करना पड़ा, जबकि वही उत्पाद देश के बाजार में उपलब्ध हैं। स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) को मजबूत करने, प्रयोगशालाओं की क्षमता बढ़ाने, दोषियों पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान करने तथा मिलावटी उत्पादों को बाजार से तुरंत वापस लेने की व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाना जरूरी है ताकि लोगों के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---