---Advertisement---

‘Main Hoon Na 2’ की चर्चा तेज, Shah Rukh Khan और Farah Khan की जोड़ी फिर साथ आने की खबर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Discussion of 'Main Hoon Na 2' intensifies

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड में ‘Main Hoon Na’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि निर्देशक Farah Khan एक नई कहानी पर काम कर रही हैं, जिसमें Shah Rukh Khan को डबल रोल में दिखाने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि इस कॉन्सेप्ट ने अभिनेता की भी दिलचस्पी बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें: Rasha Thadani का सिंगिंग डेब्यू, फिल्म ‘लईकी लईका’ के गाने से बढ़ाई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक फिल्म की कहानी देश से जुड़े नए खतरे की पृष्ठभूमि पर आधारित हो सकती है, जिसमें देशभक्ति, एक्शन और मनोरंजन का वही मिश्रण बरकरार रखने की कोशिश होगी, जिसने पहली फिल्म को खास बनाया था। साथ ही, कुछ पुराने कलाकारों की वापसी और नए चेहरों को जोड़ने की भी चर्चा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और लेखक आकाश कौशिक इसके स्क्रीनप्ले को आकार दे रहे हैं, जबकि मूल कहानी के विचार में Shah Rukh Khan की भी भूमिका बताई जा रही है। फिलहाल फिल्म का निर्माण शुरू होने या रिलीज की तारीख तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘King’ की शूटिंग पूरी करने के बाद इस प्रोजेक्ट की पूरी कहानी सुनेंगे और तभी अंतिम फैसला लेंगे। ‘Main Hoon Na’ हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय फिल्मों में गिनी जाती है, ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा बताई जा रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---