Dr Abhishek Child Care

जमशेदपुर सर्किल में शुरू हुआ ‘कनेक्शन काटो’ अभियान, 4.33 करोड़ बकाया होने पर टावरों की बिजली कटेगी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jamshedpur Circle begins Disconnection drive जमशेदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : जमशेदपुर सर्किल में बिजली बिल के भारी बकाये को लेकर विभाग अब आर-पार के मूड में आ गया है। राजस्व और आर्थिक नुकसान को देखते हुए महाप्रबंधक अजीत कुमार ने सख्त आदेश जारी किया है। अब सर्किल के उन सभी उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिया जाएगा, जिनका बकाया 10,000 रुपये से अधिक हो गया है।

यह भी पढ़ें: रांची मेयर चुनाव में चिह्नों पर चर्चा तेज, 11 प्रत्याशी हाईटेक प्रचार के साथ मैदान में उतरे

बिना नोटिस उपभोक्‍ताओं का कटेगा कनेक्शन

महाप्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन बकायेदारों ने लंबे समय से भुगतान नहीं किया है, उन्हें अब कोई अतिरिक्त नोटिस नहीं दिया जाएगा। विभाग ने विशेष टीमों का गठन किया है जो शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घर-घर जाकर सीधे बिजली काटने की कार्रवाई कर रही हैं। विभाग की इस सख्ती से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली कटने के बाद दोबारा कनेक्शन जोड़ना उपभोक्ताओं के लिए और अधिक खर्चीला और परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए वे तुरंत भुगतान करें।

81 मोबाइल टावरों पर 4.33 करोड़ का बोझ

विभाग की रडार पर केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि बड़े व्यावसायिक संस्थान और मोबाइल टावर संचालक भी हैं। जमशेदपुर सर्किल के अंतर्गत विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के 81 टावरों पर कुल 4.33 करोड़ रुपये की देनदारी है। 
विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि बिल का भुगतान तुरंत नहीं किया गया, तो इन टावरों की बिजली काट दी जाएगी, जिससे क्षेत्र की दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं ठप हो सकती हैं।

डिवीजन वार बकाये का कच्चा चिट्ठा

टावर संचालकों पर बकाये के मामले में मानगो और घाटशिला डिवीजन की स्थिति सबसे चिंताजनक बनी हुई है।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल या विभाग के काउंटरों पर जाकर अपने बकाये का निपटान तुरंत करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---