---Advertisement---

बंगाल चुनाव में रांची से कोलकाता तक सक्रिय रहेंगे झारखंड BJP के कार्यकर्ता, अमित शाह देंगे टास्क

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand BJP workers will be active बंगाल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता फरवरी के आखिरी सप्ताह से बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने पहुंच जाएंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ झारखंड के नेताओं कार्यकर्ताओं की पहली बैठक हो चुकी है। अब इसी महीने आखिरी सप्ताह में गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें: मानगो में संध्या सिंह का जनसंपर्क तेज, बस्तियों में पहुंचकर सुनी समस्याएं और विकास का वादा

इसमें राज्य भाजपा के प्रमुख नेताओं को अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास इससे पूर्व बंगाल भाजपा के नेताओं संग बैठक कर चुके हैं। पूर्व विधायक अनंत ओझा और बिरंची नारायण भी बंगाल चुनाव में पार्टी के लिए प्रारंभिक दौर का प्रचार कर रहे हैं।

सीमावर्ती जिलों के भाजपा नेता और कार्यकर्ता करेंगे प्रचार

बंगाल के कई विधानसभा क्षेत्रों की सीमा दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और रांची से लगती है। प्रदेश भाजपा ने यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बंगाल के पड़ोसी क्षेत्र में जाने की तैयारी करने को कहा है। राज्य भाजपा के बांग्लाभाषी नेताओं की सूची बंगाल भाजपा को दे दी गई है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी झारखंड भाजपा की तैयारियों की समीक्षा की है।

बिहार विधानसभा चुनाव का मॉडल अपनाने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ लगाया गया था। अब बंगाल के चुनावों में भी झारखंड भाजपा के नेताओं को कार्यक्रम आयोजन के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क की जिम्मेदारी दी जाएगी। पूरे अभियान का समन्वय करने के लिए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी बंगाल में प्रवास करेंगे। प्रदेश भाजपा के महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा बंगाल चुनावों में सांगठनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।

रांची में बनेगा कंट्रोल रूम, नेताओं के आने जाने का बनेगा कार्यक्रम

रांची में एक कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। इसमें बंगाल से सटे क्षेत्रों में आने जाने वाले भाजपा नेताओं का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही बोकारो, धनबाद से सटे विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेताओं का प्रवास भी वहीं कराने की योजना है। चुनाव से पहले बंगाल भाजपा के नेताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी धनबाद बोकारो में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू झारखंड की तरफ से होने वाले कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---