---Advertisement---

मानगो में सुधा गुप्ता की पदयात्रा, बस्तियों में जनसंपर्क तेज, पानी और विकास को बनाया मुख्य मुद्दा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Sudha Gupta padyatra in Mango सुधा गुप्ता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने क्षेत्र के कई इलाकों में पदयात्रा कर लोगों से संपर्क किया और समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में रांची से कोलकाता तक सक्रिय रहेंगे झारखंड BJP के कार्यकर्ता, अमित शाह देंगे टास्क

इस दौरान उन्होंने कालिकानगर, पोस्ट ऑफिस रोड, शंकोसाई रिफ्यूजी कॉलोनी रोड नंबर 2, उलीडीह पंडित लाइन, आशियाना आनंद तारा और सुंदरवन फेज-1 जैसे क्षेत्रों का दौरा किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से अपने चुनाव चिन्ह कारपेट पर वोट देने की अपील की।

सुधा गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और हर घर तक पानी पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और जल समस्या के स्थायी समाधान पर काम किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और कई जगहों पर समर्थन जताया। कुछ बस्तीवासियों ने क्षेत्र में हुए पुराने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए आगे भी विकास की गति बनाए रखने की उम्मीद जताई। सुधा गुप्ता ने मतदाताओं से अपील की कि वे 23 फरवरी को मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर मतदान करें और उन्हें समर्थन दें। फिलहाल मानगो में चुनावी सरगर्मी तेज है और सभी प्रत्याशी जनता तक पहुंचने में जुटे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---