---Advertisement---

होली पर बिहार आने वालों के लिए राहत, स्पेशल ट्रेनें और बसों का बड़ा इंतजाम

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Train Relief for those coming to Bihar होली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: होली के रंग चढ़ने से पहले ही ट्रेनों में भीड़ का रंग गहरा हो गया है। 4 मार्च को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर दूसरे राज्यों से बिहार आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नतीजा यह है कि तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस और गरीब रथ जैसी प्रमुख ट्रेनों में 20 फरवरी से 3 मार्च तक सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: 15 फरवरी को बिस्टुपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में भव्य महाशिवरात्रि व अज्या अभिषेकम्

जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक नहीं कराया, उनके सामने अब दो ही रास्ते बचे हैं तत्काल टिकट या फिर स्पेशल ट्रेन। लेकिन सीमित सीटों के कारण तत्काल में भी टिकट मिलना आसान नहीं है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। दिल्ली और अन्य राज्यों से पटना व दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर: 27 फरवरी और 2 मार्च
  • गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति: 28 फरवरी और 3 मार्च
  • गाड़ी संख्या 09525 हापा-नाहरलगुन: 4 मार्च से हर बुधवार
  • गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन-हापा: 7 मार्च से हर शनिवार
  • गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया-दानापुर: 28 फरवरी से 7 मार्च
  • गाड़ी संख्या 09822 दानापुर-सोगरिया: 2 से 9 मार्च
  • गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला: 5 मार्च से हर गुरुवार
  • गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति: 8 मार्च से हर रविवार

रेलवे ने भीड़ को देखते हुए कुल 1410 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें से 285 ट्रिप पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चलाई जाएंगी। इसके अलावा 200 स्पेशल बसें भी चलाई जाएंगी, जो दिल्ली, कोलकाता, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से बिहार के लिए उपलब्ध होंगी।

यानी इस बार होली पर घर पहुंचना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। समय रहते योजना बनाएं और सफर को सुरक्षित व आसान बनाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---