सोशल संवाद / डेस्क : Shahid Kapoor स्टारर ‘ O Romeo’ अपनी अनाउंसमेंट से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से Vishal Bhardwaj तीन साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद यह शाहिद और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है। खास बात यह भी है कि शाहिद पहली बार Triptii Dimri के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों से सराहना मिल रही है।

यह भी पढे : ‘O Romeo’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट: Shahid Kapoor की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाई हलचल
फिल्म में Nana Patekar, Vikrant Massey, Tamannaah Bhatia, Disha Patani, Avinash Tiwary और Farida Jalal जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
‘ओ‘रोमियो’ OTT पर कब और कहां होगी रिलीज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स Amazon Prime Video ने हासिल कर लिए हैं। खबर है कि थिएटर रन पूरा होने के बाद ‘ओ’रोमियो’ मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर डिजिटल डेब्यू कर सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
प्राइम वीडियो की ग्लोबल पहुंच को देखते हुए फिल्म के अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुंचने की उम्मीद है।

सेंसर सर्टिफिकेट और रन टाइम
फिल्म को Central Board of Film Certification (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। यानी यह फिल्म केवल 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है।
फिल्म का कुल रन टाइम 178.41 मिनट (लगभग 2 घंटे 58 मिनट 41 सेकंड) है, जो इसे लगभग तीन घंटे लंबी एक्शन-ड्रामा फिल्म बनाता है।
क्या है ‘ओ‘रोमियो’ की कहानी?
‘ओ’रोमियो’ एक एक्शन-थ्रिलर टोन वाली फिल्म है, जिसमें मुंबई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि में एक अनकही प्रेम कहानी दिखाई गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी Hussain Zaidi की किताब Mafia Queens of Mumbai से प्रेरित है।
कहानी मुंबई के चर्चित गैंगस्टर्स हुसैन उस्तरा और सपना दीदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ साजिश रची थी। इसी क्राइम और इमोशन के मिश्रण ने फिल्म को खास बना दिया है।

क्यों चर्चा में है ‘ओ‘रोमियो’?
- शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई जोड़ी
- विशाल भारद्वाज की निर्देशन में वापसी
- दमदार स्टार कास्ट
- अंडरवर्ल्ड पर आधारित इंटेंस कहानी
कुल मिलाकर, ‘ओ’रोमियो’ इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब दर्शकों को इसके OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।










