---Advertisement---

Battle of Galwan का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज, वैलेंटाइंस डे पर दिखी Salman Khan Chitrangda Singh की केमिस्ट्री

By Riya Kumari

Published :

Follow
Battle of Galwan का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज, वैलेंटाइंस डे पर दिखी Salman Khan Chitrangda Singh की केमिस्ट्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Battle of Galwan Song Release: बॉलीवुड स्टार Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नया रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सलमान खान और Chitrangda Singh की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

यह भी पढे : ‘Do Deewane Shehar Mein’ रिलीज से पहले चर्चा में: Mrunal Thakur ने रिलेशनशिप स्टेटस पर तोड़ी चुप्पी

‘मैं हूं’ गाने में रोमांस और इमोशन का तड़का

‘मैं हूं’ एक सॉफ्ट और रोमांटिक ट्रैक है, जिसे मशहूर सिंगर Shreya Ghoshal ने अपनी मधुर आवाज दी है। वहीं, सलमान खान के हिस्से को ‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने गाया है। गाने का वीडियो एक सैनिक की खुशहाल फैमिली वेकेशन की झलक दिखाता है, जिसमें प्यार और भावनाओं का खूबसूरत मेल नजर आता है।

‘मातृभूमि’ से पहले दिखा था देशभक्ति का रंग

इससे पहले जनवरी में फिल्म का देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज किया गया था, जिसे Arijit Singh ने आवाज दी थी। इस गाने का संगीत Himesh Reshammiya ने तैयार किया था और इसके बोल Sameer Anjaan ने लिखे थे। भावनात्मक अंदाज में पेश किए गए इस गाने को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला।

कब रिलीज होगी फिल्म?

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर यह वॉर ड्रामा 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है। इसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia ने किया है और इसे सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसके फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---