Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, शिलान्यास से पहले मैरिन ड्राइव और सड़कें संवरीं

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Draupadi Murmu to visit Jamshedpur on February 26
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को शहर पहुंचने वाली हैं। यह लगातार दूसरी बार होगा जब उनका दौरा तय हुआ है, इसलिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें: मैं राजकुमार श्रीवास्तव, 45 वर्षों से पार्टी में सक्रिय, पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान जिला प्रभारी हूं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दौरे के दौरान कदमा स्थित मैरिन ड्राइव के पास अनिल सुर पथ मोड़ पर श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाए जाने वाले मंदिर और स्पिरिचुअल सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर स्थल पर तैयारी और व्यवस्थाओं का काम जारी है।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मैरिन ड्राइव इलाके की सड़कों को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है, पुरानी सड़क को हटाकर दोबारा बनाया जा रहा है और सड़क की मजबूतीकरण का काम भी चल रहा है, ताकि आवागमन सुचारु रहे।

संभावित रूट के अनुसार राष्ट्रपति का काफिला सोनारी एयरपोर्ट से अनिल सुर पथ होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण, बंपर हटाने और डिवाइडर निर्माण का काम भी किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की अंतिम समीक्षा के बाद ही रूट और मूवमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मैरिन ड्राइव के बीच में स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए मोरिंगा के पेड़ों को भी हटाया गया है, ताकि सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator