सोशल संवाद / डेस्क : साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना को लेकर फैंस लंबे समय से एक बड़ी खबर का इंतजार कर रहे थे. अब दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं फिर से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

यह भी पढे : इतिहास पर बनेगी भव्य फिल्म ‘Jai Somnath’, संजय लीला भंसाली और केतन मेहता पहली बार साथ
26 फरवरी को शादी की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकता है. इससे पहले खबरें थीं कि शादी 2 फरवरी को उदयपुर में होगी, लेकिन अब नई तारीख सामने आ रही है. हालांकि, अब तक दोनों सितारों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
बताया जा रहा है कि शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. वहीं, 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की खबर है.

वायरल हुआ शादी का कार्ड
सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कथित कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है. कार्ड में शादी की तारीख 26 फरवरी बताई जा रही है. हालांकि, इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे दोनों
शादी की खबरों के बीच हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वे अलग-अलग एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बाद में एक ही कार में जाते नजर आए. इस घटना के बाद से शादी की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है.
क्या हो चुकी है सगाई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी. हालांकि, कपल ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों ने इस बात से इनकार भी नहीं किया.

फैंस में उत्साह
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. अब सभी को कपल की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
फिलहाल शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फैंस को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक बयान का इंतजार करें.










