सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने लक्ष्मी नगर, रिफ्यूजी कॉलोनी, शयाम नगर, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया ओर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की सभा, कहा-भारत को जिताना है
पदयात्रा में भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव , राजेश साव, दुर्गा दत्ता भी कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए वही पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत कर पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान कुमकुम श्रीवास्तव अपने बातों को जनता के सामने रखा और कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की जनता की सेवा करना है जिसमें जलजमाव की समस्या से निजात ओर महिलाओं की सुरक्षा है वही महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष विद्यालय की स्थापना एवं पिंक टॉयलेट का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के अंत में रामनगर चौक में लोगों को संबोधित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कहा कि यह चुनाव देश और राज्य में निर्माण के लिए नहीं बल्कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए है इसलिए जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों को मतदान कर अपना प्रत्याशी चुनना चाहिए । विकास सिंह ने कहा कि 15 महीने में स्थानीय विधायक सरयू राय ने केवल मानगो को गंदा करने का काम किया है ।










