---Advertisement---

बड़बिल -हीट एवं रन – बेलगाम लापरवाह वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार  महिला की मौत,एवं चालक  गंभीर रूप से घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
बड़बिल -हीट एवं रन - बेलगाम लापरवाह वाहन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बडबिल थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बीते बुद्धवार को  भुसुगाओं  के पास आज एक ऐसी सड़क दुर्घटना हुई जिसने एक परिवार की खुशियाँ हमेशा के लिए खत्म कर दीं।

यह भी पढे : Jamshedpur Weather Forecast Today: जमशेदपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मिली जानकारी के अनुसार, मनोरंजन महंतो  अपनी गर्भवती पत्नी मधुस्मिता को लेकर जोडा से बडबिल लौट रहे थे। वे अस्पताल से चेकअप कराकर घर लौट रहे थे ।

लेकिन भद्रासाही और बडबिल के बीच भुसुगाँव के निकट  पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी…और फरार हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मधुस्मिता सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस से दोनों को बडबिल अस्पताल पहुंचाया गया… लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मधुस्मिता को मृत घोषित कर दिया।

मनोरंजन भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

यह लापरवाही की हत्या है।

यह सड़क पर दौड़ती बेलगाम रफ्तार का अपराध है।

जो चालक टक्कर मारकर फरार हुआ है

वो सिर्फ कानून से नहीं भाग रहा

वो अपनी इंसानियत से भी भाग रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि फरार वाहन और उसके चालक को बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लेकिन सवाल यह है आखिर कब तक रूकेगी सड़क हादसा ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---