---Advertisement---

NCERT का AI ई-मैजिक बॉक्स लॉन्च: 3–8 साल के बच्चों की पढ़ाई अब और आसान व मजेदार

By Aditi Pandey

Published :

Follow
NCERT launches AI e-Magic Box

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: देश में शुरुआती शिक्षा को डिजिटल और रोचक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 3 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए एआई आधारित “ई-मैजिक बॉक्स” ऐप शुरू किया है। यह प्लेटफॉर्म छोटे बच्चों की उम्र और समझ के स्तर के अनुसार उन्हें सीखने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी उपयोगी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2025-26 Exam Date Out: ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च तक

ई-मैजिक बॉक्स एक डिजिटल अर्ली लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें कहानियां, गाने, खेल-आधारित गतिविधियां और इंटरैक्टिव सामग्री एक ही जगह उपलब्ध है। इसमें तीन एआई बॉट्स शामिल हैं “कथा सखी”, जो बच्चों के लिए नई और रोचक कहानियां तैयार करती है; “पैरेंट तारा”, जो माता-पिता को बच्चों के पालन-पोषण और विकास से जुड़े सवालों के जवाब देती है; और “टीचर तारा”, जो शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाने के सरल और प्रभावी तरीके सुझाती है।

इस प्लेटफॉर्म का उपयोग बच्चे, अभिभावक और शिक्षक सभी कर सकते हैं। मोबाइल ऐप के अलावा इसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है। इतना ही नहीं, जिन परिवारों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे टोल-फ्री IVRS नंबर 1800-212-0173 या 15108 पर कॉल कर कहानियां और सीखने से जुड़ी सामग्री सुन सकते हैं।

एआई सिस्टम लगातार सीखने और जवाब देने की क्षमता रखता है। यह बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देता है और बातचीत, कहानी और गतिविधियों के जरिए सीखने की प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाता है। NCERT का यह प्रयास देश में प्रारंभिक शिक्षा को तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---