सोशल संवाद/राँची : झारखंड विधानसभा में आज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें कुल 6450 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। सदन में शनिवार को इसपर चर्चा होगी, जिसके बाद इसे पारित कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग निर्धारित राशि खर्च कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Sultanpur कोर्ट में राहुल गांधी पेश, 2018 मानहानि केस में फिर तेज हुई सियासत
अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 779 करोड़ रुपये का प्रविधान महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए किया गया है। इसके बाद 658 करोड़ रुपये पंचायती राज विभाग के लिए है। ग्रामीण विकास विभाग के लिए भी 594.88 करोड़ रुपये का प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है। कल्याण विभाग के लिए भी 76 करोड़ रुपये का प्रविधान इसमें है।
स्कूली शिक्षा एवं आइटी के लिए भी क्रमश: 28 करोड़ तथा 30 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह अन्य विभागों के लिए भी कमोबेश राशि का प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है।










