सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जुगसलाई, मानगो और चाकुलिया नगर निकाय क्षेत्रों में “ड्राई डे” (शुष्क दिवस) घोषित करने का कड़ा निर्देश जारी किया है.

ये भी पढे : झारखंड में SIR की तैयारी पूरी, वोटर लिस्ट अपडेट के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 फरवरी की शाम पांच बजे से लेकर 24 फरवरी की सुबह सात बजे तक चुनाव की इस पूरी अवधि में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में स्थित किसी भी देसी-विदेशी शराब परोसना या बेचना पूरी तरह वर्जित होगा.










