---Advertisement---

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कुमकुम श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मानगो में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह समर्थन उनके लिए सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले चुनाव में मानगो की दिशा और दशा का निर्णय यहां की जागरूक जनता ही करेगी।

ये भी पढे : सिर्फ संदेह के आधार पर नहीं हो सकता तलाक, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि मानगो के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी वर्षों में नगर के समग्र विकास और पारदर्शी व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका का निर्माण हो सके।

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए बताया कि हर वार्ड में विकास कार्य स्थानीय वार्ड सदस्य और स्थायी निवासियों की भागीदारी से कराए जाएंगे। इससे न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मानगो में एक महिला विद्यालय स्थापित करने का संकल्प दोहराया। इसके साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और हर घर तक नल-जल योजना को प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही।

सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन भी दिया गया। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर और तत्काल एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की घोषणा की। कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विकासशील क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---