---Advertisement---

चक्रधरपुर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Sunny Oraon met CM Hemant Soren चक्रधरपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चक्रधरपुर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने चुनाव में जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक कल्पना मुरमू सोरेन भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: Air Ambulance के लिए शीघ्र निकलेगी निविदा दूसरी कंपनी से होगा समझौता : सुदिव्य

मुख्यमंत्री ने सन्नी उरांव का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उसे निभाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी दी जाएगी और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---