---Advertisement---

Tata Motors वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा में 5225 सदस्यों की भागीदारी, अहम प्रस्ताव पारित

By Aditi Pandey

Published :

Follow
5225 members attended the annual general meeting of Tata Motors Workers Union

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Tata Motors वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा शनिवार को कंपनी परिसर स्थित पुराने कैंटीन प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की। मंच पर महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बीके शर्मा व अनिल शर्मा, संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी व अजय भगत तथा कोषाध्यक्ष एमके सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विजय खां ने सुधा गुप्ता व नौशीन खान को दी बधाई, वादे निभाने की अपील

आमसभा में 5225 सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। मजदूरों ने प्रस्तावों का हाथ उठाकर समर्थन किया। वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर पारित किया गया। केंद्र के चार नए श्रम कानूनों को यूनियन संविधान में शामिल करने के संशोधन को भी मंजूरी मिली।

इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी के तहत लाभान्वित दिवंगत कर्मियों की सूची सार्वजनिक करने, नए सदस्यों को शामिल करने, बर्खास्त कर्मचारियों के पुनर्नियोजन और समयबद्ध वेतन समझौते जैसे प्रस्तावों को भी समर्थन मिला।

महामंत्री आरके सिंह ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यूनियन पहले से अधिक मजबूत होकर उभरी है और आने वाला ग्रेड ऐतिहासिक होगा। उन्होंने 3 मार्च को आयोजित महा रक्तदान शिविर और संस्थापक दिवस कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की।

सलाहकार प्रवीण सिंह ने नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखने की बात कही, जबकि संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी ने महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए बेहतर ग्रेड के प्रयास जारी रहने की बात दोहराई। सभा के अंत में दिवंगत मजदूरों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---