सोशल संवाद / डेस्क : मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने क्षेत्र की जागरूक जनता, मतदाताओं तथा Bharatiya Janata Party और Janata Dal (United) सहित एनडीए के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढे : चाईबासा में त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर छापा, कई नमूने जांच को भेजे गए
लोकतंत्र में जनभागीदारी का प्रतीक
संध्या सिंह ने कहा कि यह चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी, विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। चुनाव अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया, जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।
विकास और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प
उन्होंने मानगो की जनता को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं के समाधान, क्षेत्रीय विकास और पारदर्शी प्रशासन के मुद्दों पर उनका संघर्ष और सेवा भाव आगे भी जारी रहेगा। जनआकांक्षाओं के अनुरूप मानगो के समग्र विकास के लिए वे निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी। अंत में संध्या सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले प्रशासन, सुरक्षा बलों और मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद प्रकट किया।









