---Advertisement---

इजराइल में 6004 यूपी श्रमिकों पर नजर, सरकार अलर्ट; दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
6,004 UP workers in Israel under surveillance इजराइल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इजराइल में काम कर रहे प्रदेश के श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। राज्य के कुल 6,004 निर्माण श्रमिक फिलहाल इजराइल की अलग-अलग परियोजनाओं में कार्यरत हैं। इनका चयन वर्ष 2024 में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और इजराइल की सरकारी एजेंसी के माध्यम से किया गया था।

यह भी पढ़ें: होली पर झारखंड में 3-4 मार्च कूरियर बंद, एसोसिएशन का बड़ा फैसला घोषित

सरकार का कहना है कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और अपने-अपने कार्यस्थलों पर नियमित रूप से काम कर रहे हैं। उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार हर हाल में उनके साथ खड़ी है। वहीं प्रमुख सचिव श्रम डॉ. एमके शन्मुगा सुन्दरम् ने भारत के राजदूत से बातचीत कर हालात की जानकारी ली, जिसमें स्थिति को नियंत्रण में बताया गया।

आपात स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 और +972-54-2428378 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---